सिंघु बॉर्डर पर हत्या के मामले में एक और निहंग सिंह ने अमृतसर आकर दी गिरफ्तारी

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। सिंघु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या का विवाद गरमाता जा रहा है। इस घटना निहंग सरबजीत सिंह के सरेंडर करने के बाद एक और गिरफ्तारी हुई है। अब निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर में इस हत्या के मामले में सरेंडर किया है। दिल्ली के निहंग नारायण सिंह को अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से हिरासत में लिया गया। नारायण सिंह के अमृतसर पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया था और गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। निहंग नारायण सिंह का कहना है कि लखबीर सिंह ने उनके गुरु का अपमान किया था, इसलिए जो उन्होंने किया ठीक किया। अगर सरबजीत सिंह कसूरवार है तो वह भी कसूरवार हैं। उसका कहना था कि 2014 से गुरुओं का अपमान हो रहा है। गुरु ग्रंथ साहिब की कितनी घटनाएं सामने आईं, लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं दिया। एक भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here