महिला बोली-मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर दुष्कर्म करता था दरोगा, वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मेरठ के हस्तिनापुर थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि दरोगा उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर तो कभी अश्लील वीडियो वायरल करने की तो कभी गोली मारने की धमकी देकर 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। तब वह अपनी सहेली के साथ शिकायत देने माधवपुरम पुलिस चौकी में आईं थी। उस समय वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार थे। दरोगा ने उनका नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दरोगा ने महिला की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। दरोगा अरुण हस्तिनापुर की भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात है। छह दिसंबर 2020 को दरोगा ने फोन कर उसको हस्तिनापुर आने को कहा। महिला ने अपनी सहेली के यहां गंगानगर में होने की बात कह दी।
आरोप है कि अरुण ने धमकी देते हुए जबरन इंचौली थाने के मसूरी में बुलाया और गाड़ी से भद्रकाली पुलिस चौकी पर ले गया। वहां दूसरे दरोगा ने अरुण को धमकाया। इसके बाद अरुण महिला को हस्तिनापुर जंगल में ले गया और गाड़ी में दुष्कर्म किया। दरोगा उसके पति को चरस और गांजा बेचने के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है। दुष्कर्म के साथ एसपी देहात ने वीडियो की भी गंभीरता से जांच करने की बात कही। यह वीडियो कहां का है, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here