यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने की घोषणा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के जोरदार प्रयास में लगी कांग्रेस ने अब महिलाओं पर दांव लगाया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। यानी 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करें। हमको तो देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे लाना है। प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि अभी कोई फैसला नहीं है। मेरे चुनाव लडऩे के बारे में भी अभी मैं विचार करूंगी। अभी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में वक्त है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो अपनी आवाज उठा नहीं पा रहे। मैं देख रही जो पीड़ा में है वह अपनी आवाज नहीं उठा पा रहा। कुचला जा रहा। मैं उन्हीं कर लिए राजनीति में हूं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here