पंजाब सिविल सचिवालय के दो अधिकारियों की पदोन्नति और तैनाती

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से आज पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात निजी अमले के दो अधिकारियों की पदोन्नति के हुक्म जारी कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री करमजीत सिंह को तरक्की देकर सचिव/मंत्री बनाया गया है जबकि श्री करतार सिंह को निजी सचिव के तौर पर तरक्की दी गई है।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार पदोन्नति से श्री करमजीत सिंह को सामाजिक न्याय और अल्संख्यक और मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री श्री राज कुमार वेरका के साथ सचिव तैनात किया गया है। इसी तरह करतार सिंह को आवास निर्माण और शहरी विकास और जल संसाधन मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया के साथ निजी सचिव तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here