प्रधानमंत्री मोदी जी के फैसले से पंजाब में खुशी की लहर: संजीव मन्हास

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। भाजपा दसूहा के मंडल अध्यक्ष रूपिंदर सिंह की अध्यक्षता में दसूहा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून वापस कर गुरपर्व के मौके पर पंजाब की जनता को तोहफा दिया है।

Advertisements

इस मौके भाजपा नेता बलकीश राज, संघर्षी योद्धा विजय शर्मा, जगप्रीत शाही, युवा नेता आशु सांपला, संग्राम सिंह, अमृत धनोआ, गुरनाम सिंह, अरुण शर्मा, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह, लकी बत्रा, मनोहर लाल, महेश शर्मा, मास्टर मोहन सिंह, विनोद, लवली शर्मा, कृष्ण कुमार, अजय कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here