होशियारपुर के मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना होगा साकार: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों के चलते होशियारपुर के मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना साकार होने वाला है। विद्यार्थियों को अच्छा माहौल प्रदान करते हुए उनके लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल लाईब्रेरी बनाई जा रही है, जो कि सिविल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। इस लाईब्रेरी में कोई भी विद्यार्थी या नौजवान आकर डिजिटल व अन्य माध्यम से किताबें पढ़ सकता है और अपनी संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकता है। वे आज पंचायत भवन में बनने जा रही पंज तत्त लाईब्रेरी के कार्य की शुरुआत के दौरान आयोजित समागम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements


विधायक ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस अत्याधुनिक लाईब्रेरी में हर विषय की किताबें, मैगजीन, जरनल के अलावा इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर, किंडल व प्रिंटर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को ई-बुक पढऩे के साथ-साथ प्रिंट निकालने की भी सुविधा मिल सके। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अलग से स्थान बनाया जाएगा जहां उनको परीक्षा से जुड़ा हर मैटिरियल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की मांग के अनुसार भी उन्हें संबंधित विषय की किताबें मुहैया करवाई जाएंगी।


सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि वे हमेशा होशियारपुर के विकास के बारे में ही सोचते हैं, इस लिए जो विकास कार्य होशियारपुर में करवाए गए हैं, वह शायद ही पंजाब के किसी अन्य विधान सभा क्षेत्र में हुए होंगे। होशियारपुर में आम्र्ड फोर्सिंज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, स्मार्ट बाइक्स, महिलाओं को ई -रिक्शा देने के अलावा कई प्रोजैक्ट समर्पित किए जा चुके हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में मुख्य मंत्री पंजाब होशियारपुर में बनने जा रहे सरकारी मैडिकल कालेज व आठ एकड़ में बनने जा रहे झील का नींव पत्थर भी रखेंग।                                                                                                                                                                          
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान डिजिटल लाईब्रेरी की शुरुआत के लिए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उक्त लाईब्रेरी एक लाईब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में अलग-अलग तरह की किताबों के साथ-साथ अखबार, मैगजीन व बच्चों के लिए मनोरंजक किताबों को भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए लाईब्रेरी में एक विशेष रिडिंग रुम की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने के लिए होशियारपुर वुड इनले वर्क, बर्तन के काम से जुड़े कारीगरों की कला कृतियों को भी मंच प्रदान करेगा और यहां प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग उनकी बनाई गई कलाकृतियों के बारे में जान सकें और बढ़ावा दे सके। इसके साथ ही आने-जाने वालों की सुविधा के लिए यहां एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।


डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लाईब्रेरी परिसर में एग्जीबिशन व मीटिंग के लिए एक ऐसा हॉल बनाया जाएगा, जिसको जरुरत के हिसाब के बदला जा सके। इसके अलावा पूरी ईमारत को ईको फ्रैंडिली व डिसेबल फ्रै ंडिली बनाया जाएगा। इसके अलावा इस पूरी ईमारत के बाहरी व आंतरिक स्वरुप को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक ढंग से इसे डिजाइन किया जाएगा, जिसके लिए एक विशेष टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी में इंडोर के अलावा आउटडोर बैठने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान जिला विकास फैलो आदित्य मदान ने पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से इस पूरे प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  


इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा,  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, मुकेश डाबर, रिटायर्ड प्रिंसिपल देशवीर शर्मा, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह जब्बल, प्रवीण राणा,  प्रो. अमन, शाम सुंदर शर्मा, मनमोहन सिंह कपूर, तिलक राज गुप्ता, दीपक पुरी, पार्षद बलविंदर बिंदी, अशोक मेहरा, सुदर्शन धीर, फादर इब्राहिम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here