पंजाब पुलिस भर्ती में घोटाले के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी दे इस्तीफा: संजीव मन्हास

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने आज कंडी के गांव संसारपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की भर्ती में भारी धांधली के कारण चन्नी सरकार फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी इस घोटाले के लिए जिम्मेदार है जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया उससे युवा वर्ग निराश है ।

Advertisements

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम लाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजय शर्मा, समिति सदस्य सरवन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष कमल किशोर, डॉ. बलवंत राय, ऐसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश सिंह और अन्य मोजुद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here