इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की एक बैठक जिला प्रधान अश्विनी शर्मा की प्रधानगी में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में जिला यूथ इंटक का विस्तार करते हुए सनी शर्मा को वार्ड नंबर 1, मनीष सैनी को वार्ड नंबर 2 मनप्रीत सिंह वार्ड नंबर 35 गौरव संधू वार्ड नंबर 36 का प्रधान चुना गया। सुशील कुमार काकू को सिटी प्रधान, अशीष कुमार वाइस प्रधान, अभिषेक कुमार महासचिव, चंद्रकांत सचिव, ललित सैनी प्रोपेगेंडा सचिव, रोहित कुमार संयुक्त सचिव चुना गया। बैठक को संबोधन करते हुए मनमोहन डोगरा वाइस प्रधान जिला इंटक ने आए हुए नए मैंबरों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस मुलाजम, मजदूर किसानों और मेहनत कश लोगों का एक संगठन है जो कि कांग्रेस का एक विंग है।

Advertisements

जोगिंदर कौर महिला जिला इंटक प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाना है और कांग्रेस सरकार को फिर से बनाना है। अश्वनी शर्मा जिला प्रधान ने कहा कि आने वाला समय इलैक्शन का समय है और हमें पूरी टीम को साथ लेकर हर संभव कोशिश करके सुंदर शाम अरोड़ा को कामयाब करना है ताकि हमारे शहर का विकास हो सके। यूथ इंटक के जिला प्रधान पुनीत शर्मा ने संबोधन करते हुए कहा कि हमें आज से ही चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए । हम सब इंटक वर्कर घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने में यूथ इंटक का बहुत बड़ा योगदान होगा। इस मौके पर मनमोहन डोगरा, निर्मल कौर, सेवा सिंह सैनी ,सतपाल सैनी, हरिकिशन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मोहनलाल फिटर, विश्वनाथ, तमनदीप डोगरा, सुखदेव, अमनदीप सैनी, मनदीप सैनी, जितेंद्र सैनी सहित बहुत से इंटक कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here