बारिश के चलते बढ़ा ठंड का प्रकोप, सडक़ों पर कम दिखी आवाजाही

जालंधर (द स्टैलर न्यूज) रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। बुधवार को सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। आवाजाही भी न के बराबर ही है। मौसम विभाग की मानें तो पूरा सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और शीत लहर और बारिश से ठिठुरन बढ़ेगी। उधर, मौसम विभाग द्वारा होने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, शीत लहर चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में अंतर कम होने से ठिठुरन बढ़ेगी।

Advertisements

बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रही थी, जिसके चलते अधिकतम तापमान की दर 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई। वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से लेकर आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिनभर अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी तरह हवा में 96 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। 10 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चली हवा से सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया। लोग पूरा दिन घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। इससे कारोबार भी प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस बीच कई दिन विजीबिल्टी भी कम हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here