विपन मरवाहा बने सिटी कांग्रेस के प्रधान, गिलजियां ने किया सम्मान

टांडा उड़मुड़, (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लॉक कांग्रेस दफ्तर टांडा में हुई मीटिंग दौरान कैबिनिट मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक प्रधान संगत सिंह गिलजियां ने संगठन की मज़बूती लिए अहम नियुक्तियां करते हुए वर्करो को नई जिम्मेवारिया सौंपी है | नगर कौंसिल प्रधान गुरसेवक  मार्शल,बाबू रूप लाल,मास्टर मलकीत सिंह, कौंसिल उप प्रधान सुरिंदर जीत सिंह बिल्लू की अगुवाई में हुई मीटिंग दौरान मुख्या मेहमान गिलजियां ने अहम नियुक्तियां करते हुए विपन मरवाहा को सिटी कांग्रेस टांडा का प्रधान बनाया जबकि गुरमुख सिंह नामधारी को उप प्रधान, किशन लाल वैद को जिला महासचिव और युवा नेता विनोद खोसला सुंदरी को एस.सी. विंग का सिटी प्रधान बनाया |

Advertisements

सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते गिलजियां ने कहा कि निष्ठावान वर्करो को मेहनत से ही कांग्रेस टीम पिछले लंबे समय से विधान सभा हल्का उड़मुड़ के लोगो की सेवा कर रही है | उन्होंने चुने गए पदाधिकारियों को मेहनत के साथ पार्टी और लोगो की सेवा करने की प्रेरणा दी | इस मौके मैनेजर जसंवत सिंह, राजेश लाडी, मलूक सिंह, पंकज सचदेवा, डिंपी खोसला, सतीश नैयर, पिंकी संगर, राकेश बिट्टू, सुखविंदर जीत सिंह झावर, बलदेव सिंह मुल्तानी, राज कुमार, जसविंदर काका, आशु वैद, बलदेव राज इत्यादि मौजूद थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here