प्रसिद्ध कथक नर्तक पं.बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रसिद्ध कथक नर्तक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से देहांत हो गया है। 83 साल के बिरजू महाराज ने दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे।

Advertisements

बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए नृत्य निर्देशन किया था। इन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में म्यूजिक भी दिया था। 2012 में विश्वरूपम फिल्म में नृत्य निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2016 में बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here