भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने मोहाली में किया ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा भगवंत मान होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोयक अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान मोहाली में किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। इसके बाद कुछ लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था। मंगलवार दोपहर में केजरीवाल के ऐलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए थे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया। इस दौरान भगवंत मान की माता हरपाल कौर और उनकी बहन भी मौजूद रही।

Advertisements

मंच से भगवंत मान ने कहा कि मेरे पंजाब को खुशहाल बना दो, भले ही मेरी ड्यूटी चौराहे पर लगा दो। उन्होंने कहा कि जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव कभी सोचा नहीं था। पार्टी के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने भगवंत मान को सीएम घोषित किए जाने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मंच से साडा सीएम भगवंत मान नारा लगाया। इसके बाद भगवंत मान के जीवन से जुड़ा एक वीडियो भी मंच पर चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here