भगवंत मान को ‘आप’ का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने का गुरपाल सिंह इंडियन ने किया स्वागत

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। अपने व्यंगों से पंजाब की रानजीति पर कटाक्ष करने वाले सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि एक ईमानदार, बेदाग नेता को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवल ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है।

Advertisements

गुरपाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता परिवर्तन में विश्वास रखती है। दिल्ली इसकी जीती जागती मिसाल है। आम आदमी की सरकार ने राजधानी में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य को बदलकर दिखाया है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की हर नागरिक तारीफ कर रहा है। पंजाब में अगर उनकी पार्टी बहुमत से आती है तो वह वहां दिल्ली मॉडल लागू करेगी। इंडियन ने कहा कि पंजाब के लोग आज कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुके हैं। अकाली सरकार को लोग पहले ही नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास किया जा रहा है, उसी प्रकार पंजाब प्रदेश में भी विकास की नदियां बहाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से पार्टी पर विश्वास दिखाते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत से जिताने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here