विधायक अरोड़ा को हलका होशियारपुर से दोबारा उम्मीदवार घोषित किए जाने का कांग्रेसी नेता सुदर्शन धीर ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस हाईकमांड द्वारा हलका होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को आगामी विधानसभा चुनावों में दोबारा उम्मीदवार घोषित किए जाने का सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने स्वागत किया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद जताते हुए कहा कि इससे होशियारपुर वासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि विधायक अरोड़ा द्वारा शहर में किए गए सर्वपक्षीय विकास को देखते हुए लोग उन्हें भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करवाएंगे।

Advertisements

पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि वह 35 वर्षों के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के लिए उनके द्वारा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार शुरू किया वहीं लोगों ने विधायक सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए लोगों ने उन्हें अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा। धीर ने कहा कि उनके द्वारा आस-पास के गांवों में भी जाकर अरोड़ा के प्रति लोगों को लाभबंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here