जिला प्रशासन ने पीडि़त झुग्गी वालों को बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-ऊना रोड पर स्थित गांव खडक़ां में बीते दिन आग लगने से जलने वाली झुग्गियों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन की ओर से उन्हें राहत सामग्री बांटी गई। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कर्मजोत सिंह ने रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से तैयार की गई राहत सामग्री की किटें पीडि़त परिवारों को भेंट की, जिनमें तिरपालों के अलावा रोजाना प्रयोग होने वाली वस्तुएं शामिल है।

Advertisements

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा हैं और उन्हें हर जरुरी सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस दौरान गुरु राम दास लंगर सेवा सोसायटी के माध्यम से पीडि़त परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर राजेश्वर दयाल बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदू व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
                                             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here