
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार शम्मी पहलवान का आज सुबह अकस्मात निधन हो गया। उनके निधन पर स्वर्णकार संध के अध्यक्ष सुशील पडियाल, चेयरमैन उमेश जैन, विजय बग्गा, अजय वर्मा, परमिंदर भोला, गौरव जौहरी, उमाशंकर व सोशल मीडिया पंजाब प्रभारी मिंटू कौशल एवं समस्त कार्यकारिणी के अलावा शहर की तमाम राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार 24 जून दिन शुक्रवार को बहादुरपुर, होशियारपुर स्थित शिवपुरी में सुबह 11 बजे किया जाएगा।
