जालंधर में नाका तोडक़र भागे आरोपी ने फगवाड़ा पुलिस पर की फायरिंग, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि करीब 12 बजे जालंधर में नाका तोडक़र भागे एक आरोपी ने फगवाड़ा के गांव महेड़ में लगाए गए नाके पर पुलिस पर गोलियां चला दी और फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार जालंधर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मामले में वांछित आरोपी राजन कार में सवार होकर जालंधर की तरफ आ रहा है तथा पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी।

Advertisements

जालंधर में नाका तोडक़र भागने में सफल रहे आरोपी राजन की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दी गई कि वह उस तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस ने गांव महेड़ के समीप नाका लगाया हुआ था। राजन ने उसे भी तोडऩे का प्रयास किया और पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। फगवाड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here