राकेश बबली पंचतत्व में विलीन, हजारों नम आंखों ने दी विदाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। वह किन्नौर जा रहे थे। किन्नौर के रास्ते में पड़ने वाले चौरा नामक स्थान पर उनको हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उन्हें इलाज के अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि राकेश बबली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े हुए थे और उन्होंने अपना राजनीतिक करियर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था। हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में भी राकेश बबली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात थे और किसानों की समस्याओं को भी वे प्रमुखता से प्रदेश सरकार के बीच उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके हुए आकस्मिक निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

Advertisements

अंतिम विदाई में ये लोग पहुंचे

डाक्टर राकेश बबली के पैतृक गांव में गमगीन माहौल में  अंतिम विदाई के लिए पंहुचे हजारों लोग पहुंचे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री राकेश पठानिया, प्रशासन की ओर से एसडीएम शशि शर्मा,विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा,विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, भोरंज विधायक कमलेश,जिला भाजपा अध्यक्ष वलदेव शर्मा , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष परमजीत, नवीन  शर्मा सहित हजारों लोग मौके पर पंहुचे। राकेश बबली अपने परिवार में माता पिता,  बेटा ,व बेटी  छोड़ गए। उनके छोटे भाई विजय की भी ह्रदय गति रुकने से निधन हुआ था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here