ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैमीनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैमीनार करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा हिमाचल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने की। इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा कि देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गए हैं। हम अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हैं तथा हमें यह बात भी सोचनी चाहिए कि क्या हम अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरुक हैं?

Advertisements

सैमीनार के दौरान खन्ना ने विद्यार्थियों को भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1976 में 42वें संशोधन के तहत कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया था। हमारा सबसे पहला कर्तव्य राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करना है। राष्ट्रीय झंडे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए नए नियम के तहत अब हर घर में 24 घंटे झंडा फहराया जा सकता है। देश का झंडा हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है। हर धर्म और जाति के लोगों को जोडऩे में तिरंगा झंडा महत्वपूर्ण है। श्री खन्ना ने बताया कि इस साल देश में 75वें आजादी दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का अभियान शुरु किया गया है।

इस अवसर पर संस्थान प्रमुख प्रो. मनोज कपूर ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसे फहराने संबंधी जागरुक किया। उन्होंने कहा कि धर्म एवं जाति के अनुसार प्रत्येक समुदाय एवं वर्ग का झंडा अलग हो सकता है। लेकिन राष्ट्र का झंडा केवल एक ही हो सकता है। क्योंकि, यह सभी को जाति एवं धर्म के बंधन तोडक़र एकजुट और अखण्ड बनाता है। प्रोय कपूर ने बताया कि भारतीय रेल के आगे लगाए जाने वाले झंडे में श्री खन्ना का सराहनीय हाथ है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणा करते हुए कहा कि वे देश के भविष्य हैं और उन्हें इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here