जालंधर में एक घर में लगी आग, पत्नी ने नशेड़ी पति पर लगाए आरोप

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर में आबादपुर के एक घर में देर रात आग की लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग को बुझाया। मोहल्ले में घर साथ-साथ होने के कारण आग अन्य घरों में भी फैल सकती थी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। जिस वक्त आगजनी की यह घटना घटित हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। घर में रहने वाले परिवार में विवाद चल रहा है। महिला अपने बच्चों के साथ आबादपुर में ही अपने मायके घर चली गई है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि यह काम उसके नशेड़ी पति का है।

Advertisements

महिला ने कहा कि उसके पति का नाम कुलदीप है वह शराब से लेकर मेडिसिनल नश करता है। उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वह सबके साथ मारपीट करता है। महिला ने अपनी प्लास्टर चढ़ी बाजू दिखाते हुए कहा कि यह भी उसी ने मारपीट करते हुए तोड़ी है। उसकी शिकायत भी उसने थाने में दे रखी है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है। महिला ने कहा कि इससे पहले भी वह घर में ग्रिल से रस्सी बांध कर दाखिल हुआ था। तब भी वह घर में खुसकर तोड़फोड़ कर गया था। महिला के भाई ने कहा कि वह इस सारे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में करेंगे। आग से पड़ोसियों को भी नुकसान हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here