भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 7 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभायात्रा: बब्बू अज्जोवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि धर्म समाज जिला संगठन होशियारपुर की तरफ से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 7 अक्तूबर को शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

जिला प्रधान बब्बू अज्जोवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा 7 अक्तूबर दिन शुक्रवार को बाद दोपहर 3 बजे वाल्मीकि आश्रम, हरियाना रोड से प्रारंभ होगी। उन्होंने समस्त भगवान वाल्मीकि संस्थाओं के साथ-साथ शहर वासियों एवं समस्त धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को शोभायात्रा में सम्मलित होने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here