धर्म रक्षा एवं स्थापना के लिए भगवान श्री कृष्ण ने लिया था अवतार: आचार्य धीरज कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रही श्री मद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा करते हुए आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री चौथे दिन की कथा में वामन अवतार की कथा सूर्यवंश का वर्णन करते हुए श्री राम चरित का वर्णन किया और कहा भगवान राम को समझने के लिए जीवन में संयम चाहिए। उन्होंने चन्द्र वंश का वर्णन करते हुए श्री कृष्ण के प्राकट्य का वर्णन किया और कहा कि संतों एवं विप्रो की रक्षा, धर्म की रक्षा एवं स्थापना के लिए प्रभु धरती पर अवतरित हुए।

Advertisements

आचार्य धीरज ने कहा कि जो अपनी ओर आकर्षित कर वही कृष्ण हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदगुणों और सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्री कृष्ण के प्रति जो आकर्षित नहीं होता वह जीवन के सदगुणों से चूक जाता है। इस दौरान श्री राम एवं श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया और आचार्य धीरज द्वारा गाए भजनों पर उपस्थिति खूब झूमीं। इस दौरान विवेक अग्रवाल व शीनी अग्रवाल मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित हुए।

इस मौके पर अन्य के अलावा प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, मुकेश डावर मिंटू, मोहन लाल पहलवान, विकास सिंगला, राजेन्द्र मोदगिल, मुकेश डाबर, पं. ओंकार नाथ शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष अग्रवाल, नील शर्मा, जगदीश हरजाई, दविंदर वालिया गुरुजी, विशाल वालिया, राजीव शर्मा, रामेश गम्भीर इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here