राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्दाक्षर” की प्रदेश व जिला ईकाई का गठन, डॉ. साहिल प्रदेशाध्यक्ष व इंद्रजीत जिलाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्दाक्षर” की प्रदेश एंव जिला ईकाई का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार किया गया। स्थानीय संज्ञान वैदिक अध्ययन एवं शोध केंद्र के सभागार में आयोजित विशेष समारोह में निम्न पदाधिकारी चुने गये। डॉ धर्मपाल साहिल प्रदेशाध्यक्ष, डॉ ज्योति खन्ना उप प्रदेशाध्यक्ष, कुलदीप सिंह प्रदेश सचिव, मीनाक्षी मेनन प्रदेश साहित्य मंत्री, सरजू सूरी प्रदेश संगठन मंत्री, हरीश बजाज प्रदेश प्रचार मंत्री तथा हर्षविन्द्र सिंह पठानिया प्रदेश अर्थ मंत्री चुने गये।

Advertisements

इसी प्रकार इंद्रजीत चौधरी जिलाध्यक्ष, डॉ. अरविंद पराशर उपजिला अध्यक्ष, अंजू वी रती जिला सचिव, इंदू चंदेल साहित्य मंत्री, रजनीश ऋषि जिला जिला संगठन मंत्री, राजेन्द्र मेहता जिला प्रचार मंत्री तथा हर्षविन्द्र सिंह पठानिया जिला अर्थ मंत्री मनोनीत किये गये। डॉ साहिल ने “शब्दाक्षर” की राष्ट्रीय गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए, संस्था के भविष्य के कार्यक्रम की जानकारी दी। हिंदी पखवाड़ा के संदर्भ में पंजाब में हिंदी भाषा की स्थिति पर गहन विचार चर्चा हुई, रचना पाठ हुआ, डॉ अरविंद पराशर ने कविता सृजन की बारीकियाँ पर प्रकाश डाला। समूह पदाधिकारियों ने हिंदी भाषा के उत्थान हेतु संकल्प लिया.मंच संचालक की भूमिका प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह ने निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here