लायसं क्लब विश्वास ने जिला जेल में मनाया दीपावली महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर विश्वास की तरफ से दीपावली की खुशियां जिला जेल में बंद कैदियों एवं स्टाफ के साथ सांझा की गई। क्लब के प्रधान लायन रोहित अग्रवाल की अगुवाई में करवाए गए कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने मिठाई एवं फल आदि बांटकर दीपावली की बधाई दी और सभी के मंगल की कामना की। इस मौके पर रोहित अग्रवाल ने कहा कि दीपावली हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है। क्योंकि इस दिन करोड़ों भारतीयों एवं सनातनियों के आराध्य भगवान राम 14 साल का बनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। जिसकी खुशी में दीपोत्सव मनाया गया था। इसके बाद हमारे सिख इतिहास में भी इस दिन का बहुत महत्व है और इसे बंदी छोड़ दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Advertisements

इस मौके पर पीआरओ संजीव अरोड़ा व विजय अरोड़ा चेयरमैन रोड सेफ्टी ने कहा कि हमारा देश त्योहारों और उत्सवों का देश है तथा हम सभी को हर उत्सव मिलजुलकर एवं पूरी एकजुटता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला जेल में क्लब द्वारा दीपावली की खुशियां सांझा करने के निर्णय का सभी सदस्यों ने समर्थन किया था। क्योंकि जो लोग दूसरों के साथ खुशियां सांझा करते हैं तो खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की आज्ञा देने हेतु देल सुपरिटेंडेंट अनुराग कुमार आजाद एवं अतिरिक्त जेल सुपरिटेंडेंट अमृतपाल सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here