पंजाब में कानून व्यवस्था की उड़ रही है धज्जियांः भाजपा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टु, जि़ला सचिव अशवनी गैंद पंजाब कार्यकरणी सदस्य कंवलजीत सेतिया द्वारा प्रैस द्वारा बताया कि पंजाब में इस समय कानून नाम की कोई चीज़ नही है और पंजाब सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रही है और सारे मन्त्रियों और विधायकों की फौज मुख्यमन्त्री भगवन्त मान सहित गुजरात में व्यस्त है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने बताया कि गत दिवस होशियारपुर शहर के बीचो बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके में शीश महल बाज़ार में सरेआम लुटेरों द्वारा एक औरत से उसके पर्स से सोना, नकदी चुरा लेना बहुत ही चिन्ता का विषय है और ठीक इसी तरह बठिंडा में भी दिन दिहाड़े एक आदमी ने पिस्तौल की नोक पर 5 लाख रूपए लूट लिये गये। अमृतसर में सरे बाज़ार एक लड़के पर कातिलाना हमला किया गया और भाजपा नेता इस बात की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पंजाब सरकार से अपील करते हैं कि गुजरात चुनावों को छोड़कर अपने पंजाब को संभालो क्योंकि आज जो हालात पंजाब में बन रहे हैं लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पलायन करने की तैयारी कर रहे है। इसे साथ-साथ केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज़ नही है सो पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here