हादसे का कारण बन सकता है मेन रोड़ पर सीवरेज का टूटा ढक्कन: जावेद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी के जिला प्रधान जावेद खान अपने साथियों के साथ अमन अस्पताल की तरफ से जा रहे थे, उन्होने देखा की अमन अस्पलाल के पास मेन रोड पर सीवरेज का ढक्कन आधा टूटा पड़ा था। इस टूटे ढक्कन के कारण कई लोगों को चोट लग चुकी है। आस-पास के लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि इस ढक्क्न को टूटे हुए लगभग 12 दिन हो चुके हैं और अब तो यह किसी भी समय पूरा टूट सकता है। इसके नीचे 20 फुट का सीवरेज का बड़ा गड्डा है। अगर कोई इसमें गलती से गिर जाये तो उसका बचना मुश्किल है। जावेद खान ने कहा यह इकलौता टूटा हुआ सीवरेज का ढक्कन नहीं है , शहर में और भी कई ऐसे टूटे हुए ढक्कन हैं। लेकिन नगर निगम का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? 

Advertisements

जावेद खान ने आगे कहा चुनावों से पहले कैबिनेट मंत्री जिम्पा अपनी सरकार बनने पर शहर के विकास के बड़े-बड़े दावे करते थे लेकिन हुआ इसके उल्ट। आप की सरकार को बने 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु होशियारपुर शहर का विकास पूरी तरह से रुका हुआ है। सफाई का सबसे बुरा हाल है जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, शहर में कोई पार्क या मैदान साफ नहीं है, सीवरेज के ढक्कन जगह-जगह से टूटे पड़े हैं, आवारा पशु सड़कों पर धूमते रहते हैं। सरकार पूरी तरह से फेल है। 

जावेद खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम द्वारा शीध्र ही इस टूटे सीवरेज ढक्कन तथा शहर के अन्य सीवरेज ढक्कनों की मुरम्मत ना की गई तो पार्टी नगर निगम व पंजाब सरकार के पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह जिला चेयरमैन, जग्गा पहलवान सिटी यूथ प्रधान, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here