जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर रेलवे स्टेशन पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण एवं असमंजस जैसी बन गई जब ट्रेन का इंतजार कर रही पार्क में बैठी पांच महिलाएं एक के बाद एक बेहोश हो गई। आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी.एफ. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
उक्त महिलाएं राजस्थान से संबंधित हैं तथा ब्यास आई हुई थी और आज 30 अक्तूबर को सुबह जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी और पार्क में बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी।