कर्नाटक में श्री बजरंगबली ने भाजपा की कुनितियों का नहीं कांग्रेस की नितियों का साथ दियाः हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक की जनता द्वारा कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाना भाजपा की देश तोड़ नितियों को मुंहतोड़ जवाब है। इतना ही नहीं भाजपा का श्री बजरंगबली का सहारा लेकर धर्म की राजनीति करके लोगों को गुमराह करने का पैंतरा भी नहीं चला। बल्कि बजरंगबली जी ने भी भाजपा की कुनितियों का साथ न देकर कांग्रेस की नितियों का साथ दिया है। यह विचार जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने पार्टी को इस जीत की बधाई देते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

हरीश आनंद ने कहा कि भाजपा के पास धर्म के सिवाये और कोई मुद्दा नहीं है, जिससे वह जनता को आकर्षित कर सके। लेकिन कांग्रेस ने सदैव देशहित में मुद्दों को उठाया और हरेक वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। इतना ही नहीं 70 साल में कुछ नहीं किया का राग अलापने वाले आज कांग्रेस के राज में करवाए विकास कार्यों को आगे बढ़ाकर यश प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन अब देश की जनता भाजपा की नीयत और नितियों को जान चुकी है तथा अब एक-एक करके प्रत्येक राज्य में उसे चलता करने का मन बना चुकी है। श्री आनंद ने कहा क यह विजय रथ हिमाचल प्रदेश से चलना शुरु हुआ था और अब यह रुकने वाला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here