गायत्री चेतना केंद्र रूपनगर और कपूर परिवार द्वारा 11 कुंडी यज्ञ गोपाल गौशाला में करवाया गया

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग: गायत्री चेतना केंद्र रूपनगर और कपूर परिवार द्वारा 11 कुंडी यज्ञ गोपाल गौशाला में करवाया गया। इसमें मुख्य रूप से शांतिकुंज हरिद्वार से आई हुई टोली इन्हें सबसे पहले मंगलाचरण किया और यज्ञ की शुरुआत की। इस दौरान परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। यज्ञ के प्रारंभ में देव पूजन मध्य में अग्नि प्रज्वलित करके आहुति डाली गई और अंत में देवताओं की विदाई के साथ कपूर परिवार को उनकी पुत्रियों सिया और दिया के भारत आगमन पर शुभ बधाई संदेश भी दिया गया।

Advertisements

मंच संचालन की बागडोर श्रीमान विनोद बब्बर जी ने बखूबी निभाई। इस यज्ञ में शहर के सभी लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया मुख्य रूप से विधायक दिनेश चड्ढा शामिल हुए। गायत्री परिवार रोपड़ के मनोज शर्मा ने बताया यह आयोजन गायत्री चेतना केंद्र रूपनगर की तरफ से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री नरेश कपूर जी और उनके परिवार द्वारा मुख्य यजमान की भूमिका निभाई गई। गायत्री चेतना केंद्र रोपड़ के प्रमुख सदस्य श्री मुकेश मोदी, भरत मित्तल, रोमन मंटेश पंकज वर्मा अमन शर्मा सुखराम जी रेखा वर्मा और सोमा देवी आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here