दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मुकेरियां में आयोजित की माता की चौंकी, साध्वी मंगलावती ने भेंटों से उपस्थिति को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मोनसर मंदिर हॉल मुकेरियां में माता की चौंकी  का आयोजन किया गया।  जिस में दिव्य ज्योति जाग्रति  संस्थान के संचालक एवं संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी शिष्या साध्वी मंगलावती भारती जी ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सैंकड़ों वर्षों पहले मधु-कैटभ, महिषासुर, चण्ड-मुण्ड आदि नाम के दैत्य हुए हैं। उनका संहार करने के लिए दैवी शक्ति को महिषासुरमर्दिनी आदि संहारक रूप में प्रकट होना पड़ा। समर सजे। रणभेरियां बजी। रक्तपात हुआ। इन दानवों का सर्वनाश हुआ। परंतु वर्तमान समाज में देखे तो आज भी चण्ड-मुण्ड जैसे दानव खुले घूम रहे हैं। रक्त बीज जैसे आतंकवादी जिनमें से एक मरता है तो सैकड़ों जिंदा हो उठते हैं। मधु-कैटभ जैसे भ्रष्टाचारी, स्वार्थलोलुप सत्ताधारी समाज का पतन कर रहे हैं। इन दैत्यों का संहार करने के लिए भी दिव्य शक्ति का प्रकटीकरण आवश्यक है। 

Advertisements

साध्वी जी ने बताया कि मन के अंत:करण में उठने वाले दुर्विचार ही दैत्य समतुल्य है। दिव्य शक्तियां भी इंसान के अंत:करण में सुषुप्त पड़ी हैं। इन्हें जागृत करने की जरूरत है। इस सृष्टि की समस्त शक्तियों को जगाने वाली सत्ता श्री सद्गुरू देव ही हैं क्योंकि पूर्ण गुरूदेव जब हमें ब्रह्म्ज्ञान से दीक्षित करते हैं तो उसी समय हमें अंतर्जगत में दिव्य सत्ताओं का दर्शन कराते हैं। हमारी आंतरिक दैवी शक्तियों को जागृत कर देते हैं। तत्पश्चात शक्ति संपन्न जागृत साधक ही अपने ज्ञान के तेजपुँज से समाज की आसुरी शक्तियों का संहार कर सकते हैं और नवयुग का सृजन कर सकते हैं। माता की चौंकी में साध्वी  बहनों  ने भेटों का गायन कर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर स्वामी सज्जनानंद,साध्वी रुक्मणि भारती,साध्वी राजवंत भारती,साध्वी वसुधा भारती,साध्वी पूनम भारती,साध्वी मीमांसा भारती,जंगी लाल महाजन विधायक,अंजना कटोच बीजेपी महिला मोर्चा सेकेट्री पंजाब,विनोद कुमार नगर कॉन्सिल प्रधान,साहिल सांपला, प्रदीप पलहा,बंटी योगी प्रधान शिव सेना बाल ठाकरे,विनोद कुमार लाडी पार्षद,रमन रानी बिंदर पार्षद,राधिका चेरी पार्षद, पलजीत सिंह एस एच ओ, हेमंत भल्ला,संदीप मन्हास,राजन शर्मा,अमृत धनोआ,आभास शकर, जय चंद शर्मा,तनवीर शर्मा,मास्टर संजीव, प्रशोताम,पिंकी,रजनीश कुमार,विकी अरोड़ा,शाम ओहरी,अशोक कुमार अशोक shoe स्टोर,प्रदीप खतरा,कपिल ठाकुर एडवांस अमेरिकन इंस्टीट्यूट, बनासरी दी हट्टी,विवेक जैन एक्स्ट्रा स्मार्ट किदज,रोहित अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा ऐडवोकेट,नितिन अग्रवाल, अश्वनी कुमार,दिनेश ,विक्रमजीत सिंह (xen), बलदेव,हरमिंदर सैनी,अनुपमा,भूपिंदर,नरेंद्र नीटू जनरल स्टोर,दर्शन,सुधीर महाजन,पुष्पिंदर सिंह राणा,सुभाष कुमार लकी स्वीट्स,पवन कुमार मियानी स्वीट्स,गौरव,कुलजीत डोगरा डोगरा हॉस्पिटल,कृष्ण व्यापारी,योगेश अरोड़ा,कुलदीप सिंह,राकेश चंदेल,अशोक महाजन,जसवीर सिंह,सुरेश मेहता,कुलदीप राय डोगरा,दर्शन कुमार,विनोद झांगी,राजेश वर्मा, मौजूद  थे। माता की चौंकी का समापन मां की पावन आरती द्वारा किया गया। अंत में साध्वी मंगलावती भारती ओर उनकी सारी टीम को मणिमहेश लंगर सेवा दल के सभी सदस्यों, ब्रह्मण सभा के सभी सदस्य,विवेक जैन,ओहरी परिवार के सभी सदस्य, विक्की अरोड़ा,बनारसी दी हट्टी ने सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here