
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से जारी प्रेसनोट में जिला महामंत्री बिन्दुसार शुक्ला ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और प्रदेश महामंत्री व ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता के साथ विचार-विमर्श करके जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने आज मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।

जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि विधानसभा गढ़शंकर में पड़ते मंडल माहिलपुर से दलविंदर सिंह ढिल्लों को और मंडल सैला खुर्द से जुझार सिंह मान को जबकि गुरप्रीत सिंह राय को गढ़शंकर मंडल व बोरा मंडल से तेलू सिंह भुल्लर को मंडल अध्यक्ष के साथ साथ बीत मंडल से महिन्दर सिंह राणा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर में करने की अपील की।