नवविवाहित जोड़ें लाएंगे हरियाली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, वृक्ष के बगैर मानव जीवन का संसार में कोई अस्तित्व नहीं है। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना होगा तथा वृक्षों को कटने से रोकना होगा। उक्त बातें मंगलवार को तहसील कंपलेक्स में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने वाले नवविवाहित जोड़ों शादी पंजीकरण के अवसर पर तहसीलदार होशियारपुर अरविंद वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को पौधा भेंट करते हुए कही। वह सभी रजिस्ट्रेशन करवाने वाले जोड़ों को रजिस्ट्रेशन के वक्त पौधा भेंट करने का अभियान छेड़े हुए हैं और साथ में उन्हें पौधों का पालन पोषण करने का सुझाव भी देते हैं ।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करे व किसी भी सूरत में वृक्षों को नुकसान न पहुंचाए। वृक्ष काटने का ही नतीजा है कि आज हमारे ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो हो सकता है कि आगामी 30 वर्षो में गंगा व यमुना जैसी नदियों का अस्तित्व भी संकट में आ सकता है।
होशियारपुर निवासी दीपक कतना व रमा चौधरी की शादी के रजिस्ट्रेशन के अवसर पर रजनीश कुमार गुलियानी ने कहा कि 70 के दशक में औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा। इसी को देखते हुए स्टाक होम में पांच जून 1952 को पहला कांफ्रेंस हुआ। इसके बाद से ही जून 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा। और लोग पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करने लगे।

उन्होंने कहा कि तहसीलदार होशियारपुर अरविंद वर्मा का प्रयास सराहनीय है। शायद ही और किसी के मन में नवविवाहित जोड़ों को पर्यावरण को बचाने के साथ जोडऩे का ख्याल मन में आया होगा। उन्होंने बताया के तहसीलदार होशियारपुर 19 सितंबर से यह अभियान चलाए हुए हैं जिसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम सामने आएंगे । इस अवसर पर रमा चौधरी, दीपक कतना, सुनीता इत्यादि मौजूद थे।

सोशल मीडिया का हो रहा है प्रयोग
तहसीलदार होशियारपुर अरविंद वर्मा द्वारा शादी का पंजीकरण करवाने वालों जोड़ों का एक वाट्स ऐप ग्रुप भी चलाया जा रहा है। इस ग्रुप में शादी का पंजीकरण करवाने वाले हर जोड़े को शामिल किया जाता है और रोजाना उन्हें इस ग्रुप पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई ना कोई मैसेज भी किया जाता है इसके साथ एक तो सभी लोग इस पर्यावरण को बचाने की मुहिम के साथ जुड़े रहेंगे।तहसीलदार वर्मा बताते हैं आने वाली पीढिय़ों के जीवन के लिए उन्होंने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है और वह तमाम जिंदगी पौधरोपण के लिए वह पर्यावरण की संभाल के लिए प्रयास करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here