जनता खुद करेगी अकाली-भाजपा और कांग्रेसियों के अत्याचारों का हिसाब:संजय सिंह

aap 27-12-15 copy-कहा, जनता के उत्साह ने दे दिए हैं बदलाव के संकेत-फतेहगढ़ साहिब में रैली में बदला आप का कार्यकर्ता सम्मेलन-
फतेहगढ़ साहिब: आज फतेहगढ़ साहिब में आप कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सम्मेलन लोगों से मिले अपास समर्थन से रैली में तबदील हो गया। रैली को मिले जनसमर्थन ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। आप कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की रैली में उपस्थिति ने यह दर्शा दिया है कि आने वाला समय पंजाब में पूरी तरह से बदलाव का होगा। हम आपसे वायदा करते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के साथ-साथ जनता द्वारा चुनी हुई सरकार जनता के माध्यम से ही कार्य करेगी। यह समय किसी के साथ तुलना करने का नहीं है बल्कि अपनी स्थिति मजबूत करने हेतु जन-जन तक पहुंच करने का है ताकि 2017 में पंजाब में आम आदमी की सरकार सत्ता में हो और जनता की नीतियां लागू की जा सकें। उक्त बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आज फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जोश, जनून और जज्बे से लबरेज पंजाब के लोगों को आज अकाली-भाजपा और कांग्रेसियों ने मिलकर भ्रष्टाचार और अत्याचारों के बोझ तले दबाकर उन्हें घुट-घुट कर जीने को विवश कर दिया है। इसलिए आज पंजाब की जनता बदलाव चाहती है। संजय सिंह ने कहा कि आज इस सम्मेलन से रैली में बदला आज का कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि प्रदेश की जनता दो परिवारों की मिलीभगत से कितना दुखी है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर एक मंच पर संगठित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का गौरवमयी इतिहास आज अकाली-भाजपा और कांग्रेसियों की गलत नीतियों के चलते कहीं दफन सा हो रहा है, जिसे किसी भी सूरत में जिंदा रखा जाना समय की मांग है। उन्होंने अकाली-भाजपा और कांग्रेसियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उक्त पार्टियों के नेता जब जनता को सुविधाएं व किए वायदे पूरे करने में असमर्थ हो जाते हैं तो यह धर्म का पासा खेल उन्हें उलझाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से परहेज नहीं करते। मगर अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है, क्योंकि इनका असली चेहरा प्रदेश की जनता भलिभांती जांन चुकी है। संजय सिंह ने कहा कि उन्हें पता है कि सत्ताधारी उनके नेताओं व कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने से भी परहेज नहीं कर रहे, मग यह सत्ता के लोभी यह बात साफ लफ्जों में समझ लें कि अब इनका धर्म व जाति का कोई भी पासा सीधा पडऩे वाला नहीं है। लोग खुद इन्हें इनके किए की सजा देंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन संयोजक दुर्गेश पाठक ने रैली को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश की भलाई के लिए हर समय तैयार रहने और किसी भी तरह के अत्याचार का खुलकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब कोई सच्चे मार्ग पर चलता है तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है, मगर हम डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि हम एक क्रांति लेकर चले हैं और हमें यकीन है कि जनता के सहयोग से हम बदलाव लाने में कामयाब होंगे। सांसद भगवंत मान और कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस भले ही जनता के समक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करें पर जनता जान चुकी है कि अंदर से सभी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारियों की नहीं बल्कि आम आदमी की सरकार आने का समय आ गया है। इस मौके पर सांसद प्रो. साधु सिंह, पार्टी नेता गुल पनाग, महिला विंग की अध्यक्षा बलजिंदर कौर, किसान विंग के इंचार्ज गुरविंदर सिंह कंग, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष हरजोत सिंह बैंस, हिम्मत सिंह शेरगिल, जरनैल सिंह मनु, अशोक नांगलिया, राज कुमार, गुरविंदर सिंह, राकेश कुमार बग्गा, चेतन सिंह जोड़ा माजरा, कुलजिंदर ढींढसा, अमनदीप भंगू, करणवीर सिंह टिवाणा सहित बड़ी संख्या में आप नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here