18 अगस्त को फिरोजपुर में प्रदेश यूथ कांग्रेस देगी धरना: लाली

montu
होशियारपुर: यूथ कांग्रेस की तरफ से 18 अगस्त को फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के पी.ए. के भरष्टाचार मामले में लिप्त होने के विरोध में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह   मंटू लाली ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पी.ए. के मामले ने यह खुलासा कर दिया है कि प्रदेश में नशा व भरष्टाचार फैलाने में अकाली-भाजपा किसी  से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लंबे-लंबे भाषण देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नेताओं की करनी पर पूरी तरह से खामौश हो गए हैं। मंटू लाली ने कहा कि कमल शर्मा को सि मामले में अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब नशा मुक्त बने इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here