नई सोच संस्था ने गौसेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने हेतु मांग की

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट:गुरजीत सोनू। गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए कार्यरत संस्था नई सोच के सदस्यों ने संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक को सम्मानित किया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने गौसेवा के लिए चलाई गई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने हेतु उनसे आग्रह किया और इस संबंध में जो भी हो सके करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गौसेवा बोर्ड भंग हो चुका है तथा सरकार पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा गौसेवा हेतु चलाई गई सैस एकत्रित करने की योजना को भी ग्रहण लगता जा रहा है, क्योंकि सरकार द्वारा गौसेवा के नाम पर इक_ा किए जा रहे सैस का एक भी रुपया गौसेवा पर खर्च नहीं किया जा रहा। जोकि बहुत ही निंदनीय है।
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक को किया सम्मानित
इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने नई सोच द्वारा किए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि गौसेवा के साथ-साथ इस संस्था का भाजपा को भी पूर्ण सहयोग प्राप्त है तथा यह भाजपा के बहुत की कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मलिक ने संस्था को आश्वस्त किया कि गौसेवा के लिए इक_ा किए जा रहे रुपये की एक-एक पाई गौसेवा में लगाने हेतु वे प्रयास करेंगे तथा इसके लिए सरकार पर दवाब बनाया जाएगा। इस मौके पर अशोक सैनी, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, अनूप शर्मा पादू, राजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, राजेश कुमार, अशोक शर्मा आदि ने गौ माता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here