केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री 10 जून को होशियारपुर में होंगी किसानों से रु-ब-रु : तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टओ: गुरजीत सोनू। भारतीय उद्योगिक क्षेत्र के रीढ़ की हड्डी कृषि हे पर कृषि की मुख्य कड़ी किसान आज भी मंदहाली भरा जीवन जी रहा हे। इसी बात को देखते हुए केंद्रीय व सामाजिक न्याय मंत्री विजय सांपला की पहल पर भारत गौरव संस्था एवं धानुका ऐग्रीटेक लि. ने निर्णय लिया हे कि होशियारपुर के किसान भाइयों की आमदन दुगनी केसे हो विषय पर सेमिनार करवाया जाए। उपरोक्त जानकारी भारत गौरव संस्था के वाइस चेयरमेन व भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने किसान भाइयों के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए दी।

Advertisements

तलवाड़ ने बताया कि 10 जून को स्थानीय विंडसर पेलेस टांडा रोड पर होने वाले इस ऐतिहासिक सम्मेलन में श्रीमति कृष्णा राज केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री किसानों से रु-ब-रु होंगे। उन्होंने बताया कि कृषि से जुड़े विशेषज्ञों की एक टीम किसानों को आतमनिर्भर होने के लिए मार्गदर्शन करेंगी। तलवाड़ ने जानकारी दी कि भारत गौरव जो हर ज्वलंत मुद्दे पर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहा हे आगे भी इस तरह के सेमिनार का आयोजन करता रहेगा। तलवाड़ ने किसानों से अपील की कि इस सेमिनार का भरपूर फायदा उठाएं। इस मौके पर किसान नेता राम प्रकाश, तेजा सिंह, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह व अन्य भारत गौरव के सदस्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here