बलात्कार तथा जान से मारने की धमकियां देने वाले की नहीं हुई गिरफ्तारी, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

logo latest

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा इलाके से संबंधित एक महिला से बलात्कार करने तथा जान से मारने की धमकीयां देने के मामले में आरोपी युवक की अभी तक गिरफ्तारी न होने से आहत महिला की ओर से नींद की ज़्यादा गोलिया खा कर आज दोपहर मरने की कोशिश की गई। महिला को सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

जानकारी अनुसार इस महिला के बयान पर पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र मान सिंह निवासी लाहौरी गेट कपूरथला के खिलाफ पांच महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए अपने बयानों में महिला ने बताया था कि उसकी शादी 2005 में हुई थी उसके दो बच्चे थे। उपरांत उक्त आरोपी ने शादी करवाने का झांसा दे कर उसे मेहरबान बस्ती लुधियाना ले गया। जहां उसने उससे ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए, बाद में पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने अगली कार्यवाई शुरू कर दी थी।

अस्पताल में इलाज करवा रही उस महिला की मां ने उसकी ओर से लिखा पत्र भी दिखाया जिसमें उसने लिखा था कि वह इस लिए मरने जा रही है क्योंकि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही जिस कारण उक्त आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। जिसके लिए उसने डी.एस.पी दसूहा ,एक अन्य पुलिस कर्मचारी कर्मचारी तथा उक्त आरोपी को दोषी ठहराया है। उधर डा. अमृतपाल सिंह ने बताया के महिला की हालत पहले से ठीक है। मामले की तफ्तीश अफसर ए.एस.आई मनिंदर कौर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी परन्तु बाद में डी.एस.पी दसूहा के यहां इन्कवारी चलने के बाद छापेमारी फिलहाल बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here