सेवा भारती ने जिलाधीश ईशा कालिया का किया स्वागत, मानव सेवा कार्यों की दी जानकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवा भारती की तरफ से प्रधान बी.के. भारद्वाज की अगुवाई में सदस्यों ने जिलाधीश ईशा कालिया से भेंट की और उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान भारद्वाज ने जिलाधीश को सेवा भारती की तरफ से किए जाते कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 36 साल से सेवा भारती की तरफ से रोजाना सिविल अस्पताल में मरीजों को दूध, ब्रैड एवं रस आदि भेंट किया जा रहा है।

Advertisements

इसके अलावा शिक्षा सेवा केन्द्रों के माध्यम से गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अन्य सामाजिक मानव कल्याण हेतु प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। सेवा भारती के कार्यों संबंधी जानकारी हासिल करने उपरांत जिलाधीश ईशा कालिया ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर दर्शन कौशल, नरेश सोढी, बी.डी. भानू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here