पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक का सफल आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल जिला होशियारपुर यूनिट (पंजाब) की ओर से होटल अंबर रैजीडेंसी (सागर रत्ना) में प्रधान आनंद बांसल व महासचिव जगदीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रधान प्यारे लाल सेठ ने आनंद बांसल को जिला प्रधानगी का नियुक्ति पत्र भेंट करते हुए उनका विशेष सम्मान किया। जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, मुकेरियां, तलवाड़ा, दसूहा, हरियाना, भूंगा, माहिलपुर, सैला, कोट फतूही, गढ़शंकर, गोबिंदगढ़, अमलोह तथा होशियारपुर के विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे प्रदेश प्रधान प्यारे लाल सेठ ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंडल के हर एक व्यापारी को आने वाली मुश्किलों के समाधान हेतु हर तरह के प्रयास किए जाएगे उन मुश्किलों को हल करवाने के लिए वह सरकार तक हर एक व्यापारी की आवाज पहुंचाएगे ताकि मंडल से जुड़े हर एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को व्यापार में कोई मुश्किल न आ सके। इस मौके पर मंडल की तरफ से विशेष तौर पर पहुंचे प्यारे लाल सेठ तथा विभिन्न जिलों से पहुंचे व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर समीर जैन, एस.के. बधवा, सुनील मेहरा, अश्विनी महाजन, दर्शन कुमार, पवन कोचर, विनय गांधी, खरैती लाल कतना, विजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रमेश कुमार अग्रवाल, बिंदूसर सूद, मंगलेश कुमार जज, रजिंदर मल्होत्रा, सुरिंदर कांसरा, अनिल सूद, कमल वर्मा, विवेक शर्मा, पवन पुरी, सतीश गुप्ता, सतीश बांसल, रजिंदर बांसल, नीरज सिंगला, रिंकल बांसल, विनोद कुमार अग्रवाल, शम्मी अग्रवाल (शम्भू), अनिल हैप्पी, शिवदेव सिंह बाजवा, राजन गुप्ता, महेश कुमार बुद्धि राजा, संदीप शर्मा, विशाल बांसल, वरुण जिंदल, तरसेम लाल मोदगिल, शामलाल नागपाल, शाम सुंदर मोदगिल, आनंदवीर सिंह, चरनजीत सिंह, सुधीर सूद, उमेश अग्रवाल, शाखा बग्गा,यशपाल अग्रवाल, कुलविंदर सिंह सचदेवा, अशोक सूद हैप्पी, मंगत राम कालिया, भारत भूषण सूद, सुनील नागोरी, मनमोहन लाल अरोड़ा, शाम लाल नागपाल, अनिल कुमार मित्तल, सुरिंदर कांसरा, नवनीत जैन, राज कुमार साहनी, अरुण मित्तल, भारत भूषण राही, दिलराज सिंह आदि मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here