लवारिस पशुओं से होने वाली दुघर्टना का नगर निगम होगा जिम्मेवार: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शहर की विभिन्न संस्थाओं की एक विशेष बैठक नई सोच वैल्फेयर सोसाटी के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब म्यूनिसीपल कारपोरेशन एक्ट 1976 अधीन लवारिस बेसहारा गऊधन को देख-भाल व सुरक्षा की जिम्मेवारी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के हल के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन से अपील की है मगर सिर्फ आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं दिया जाता।

Advertisements

अश्विनी गैंद ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा बनाया गया कैटल पाऊड राजनीति की भेंट चढ़ रहा है और अगर मेलों के दरमियान कोई भी दुघर्टना होती है इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की निश्चित की जाएगी और निगम के खिलाफ 1976 एक्ट के अधीन बनती कार्रवाई करवाएंगे। इस अवसर पर कुलदीप सैनी, रजेश शर्मा, मंदीप शर्मा, रजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, सोनू जोशी, ओकार त्रेहन, पवन शर्मा, रजेश नक्कड़ा, कृष्ण गोपाल आनंद, एम.पी. शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here