शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फ्री शुगर कैंप आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। अलांयस कल्ब होशियारपुर प्रिंस की ओर से एैली संजीव शर्मा की अगुवाई में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 111वें जन्म दिवस के अवसर पर शुगर जागरूकता व फ्री शुगर चैकअप कैंप स्थानक बस स्टैंड होशियारपुर पर लगाया गया। इस मौके पर जिला गवर्नर एैली, एस.पी. राणा, एस.एस. हरजीत सिंह, आई.पी.आर.ओ. एैली अशोक पुरी, वी.डी.जी. 3 एैली सोमेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

शुगर जागरूकता तथा फ्री शुगर चैकअप कैंप गुरू कृपा पैथ लैब की ओर से लगाया गया। इस अवसर पर एैली सोमेश कुमार ने बताया कि जीरो प्लास्टिक, शुगर जागरूकता तथा पंच कर्मा जागरूकता हमारे इस वर्ष के महत्वपूर्ण कार्य है। एैली संजीव शर्मा ने बताया कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 100 से अधिक लोगों का फ्री शुगर चैकअप किया गया। एैली एस.पी. राणा ने अपने संबोधन में संतुष्टी प्रगट करते हुए कहा कि यह एक सार्थक कदम है और गांव में रहने वाले लोग ज्यादा तंदरूस्त हैं। जागरूकता के इस अभियान को आगे चलाने के लिए आई.जे.पी.आर.ओ. एैली अशोक पुरी ने अलायंस परिवार को मुबारकबाद दी।

उन्होंने पंजाब रोड़वेज होशियारपुर के जी.एम. हरजिंदर मिहास तथा एस.एस. हरजीत सिंह को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवदीप, स्वामी रविंदर भारती तथा एैली परमिंदर कुमार का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर एैली सोमेश कुमार ने कहा किगुरू कृपा पैथ लैब पर अलायंस कल्ब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष एैली संजीव शर्मा की ओर से हर संक्रांति पर सुबह 9 से 11 बजे तक मरीजों का फ्री शुगर टेस्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here