राजन शर्मा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजयुमो अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा के साथ परामर्श उपरांत राजन शर्मा को दिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति उपरांत राजन शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद एवं जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा का आभार व्यक्त किया। राजन शर्मा ने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए वे पार्टी द्वारा प्रदान की गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाएंगे और हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here