तीक्ष्ण सूद ने अपने घर पर पार्टी झंडा लगाकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम का किया आगाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी हमारी जान है। इसी से हमारी पहचान है। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने मेरा परिवार-भाजपा परिवार के अंतर्गत अपने घर पर पार्टी झंडा लगाने के पश्चात कही।

Advertisements

श्री सूद ने कहा कि 12 फरवरी से 2 मार्च तक शुरु हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के निमित देशभर में कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएगा और आगे भी इस क्रार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोगो को भी इस काम के लिए प्रेरित करेगा। श्री सूद ने कहा कि झंडा लगाते प्रत्येक कार्यकर्ता यह संकल्प लेगा कि इन लोकसभा चुनावों तक सिर्फ ही लक्ष्य है श्री नरेंद्र मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के आह्वान पर यहां भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में झंडे लगा रहे है, वही जनता भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है।

यहां श्री तीक्ष्ण सूद ने अपने घर झंडा लगाकर जिले में इस कार्यक्रम का आगाज किया, वही मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा भाजपा नेताओं सहित सभी मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा बुलंद किया।

श्री सूद ने बताया कि 2 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक लेकर जाया जा रहा है। यहां शहर के प्रत्येक वार्ड और हर गांव में झंडे लगाकर भाजपामय वातावरण बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here