बछवाड़ा: चौहरमल महोत्सव की तैयारी जोरों पर

बछवाड़ा(बेगूसराय),(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। बछवाडा़ प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के आजाद नगर गांव में वीर शिरोमणी बाबा चौहरमल महोत्सव का पांच दिवसीय मेले की तैयारी ग्रामिणों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। आजाद नगर गांव में कई दशकों से पारंपरिक मेला लगता आ रहा है। मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को आजाद नगर गांव के मंदिर परिसर में मेला आयोजन समिति की बैठक आयोजित किया गया।

Advertisements

बैठक की अध्यक्षता दुनियां लाल पासवान ने किया। बैठक में पांच दिवसीय मेले को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संयोजक मधुसूदन पासवान ने बताया कि चौहरमल पूजा महोत्सव की शुरुआत 18 मई से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। कलश शोभायात्रा के साथ चौहरमल महोत्सव का आगाज होगा। जो 22 मई तक चलेगा।

-उदघाटन में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आगमन की संभावना

उक्त महोत्सव के उदघाटन में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आगमन की संभावना है। विगत कई वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी महोत्सव के दौरान पूजा-पाठ के साथ-साथ महोत्सव में आए लोगों के लिए मनोरंजन के कई उपाए किये गये हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टावर झूला, ब्रेक डांस मौत का कुंआ, डिजनीलैं, मीना बाजार खेल तमासा का आयोजन किया जायगा।

उन्होंने ने बताया कि बाबा चौहरमल सघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने हर मुसीबत परिस्थितियों से लड़ कर आगे बढऩे का रास्ता लोगों को बताया। उन्होंने समाज के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए काफी मेहनत की तथा बाल विवाह प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति दिलाई। ऐसे में हमारी वंशज की पूजा करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर राजीव रंजन पासवान, सुनील ठाकुर, सुधीर पासवान, कमल पासवान, जय किशुन ठाकुर, उमाकांत पासवान, अरुण कुमार यादव, अर्जुन गुप्ता, सिकंदर कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here