भाजपा नेता राज कुमार राजू कांग्रेस में शामिल, अरोड़ा ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। प्रदेश व पूरे देश में चल रही कांग्रेस लहर को देखते हुए आज जनहित एवं देशहित में कांग्रेस के साथ आना चाहता है और रोजाना हजारों-लाखों लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर एवं कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा होशियारपुर के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं एवं नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा नेता राज कुमार राजू भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने राजू का स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर राजू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश व देशवासियों को आगे ले जाने वाली हैं तथा होशियारपुर का विकास हो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए, जोकि कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा ईमानदार एवं मेहनती उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है और वे ही विजयी रहेंगे, क्योंकि इस बार जनता झूठे वायदे करने वालों को नहीं बल्कि विकास की बात कहने और करके दिखाने वाले के साथ जाएगी तथा यहां से डा. राज कुमार बड़ी जीत अर्ज करेंगे। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने राजू को अपनी टीम के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने हेतु जनता को जागरुक करने का आह्वान किया।

इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, गांव बस्सी पुरानी के सरपंच कुलदीप अरोड़ा, न्यू कालोनी चौहाल सरपंच बलविंदर भट्टी, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, एडवोकेट पलविंदर सिंह घुम्मण, एडवोकेट नवीन जैरथ, तिलक राज गुप्ता, राहुल गोहिल, सरबजीत साबी, जगदीश चंद, राजीव गोहिल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here