ब्रिगेडियर आद्वितीय मदान ने 12वीं पंजाब बटालियन होशियारपुर का किया निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एन.सी.सी. की 12वीं पंजाब बटालियन होशियारपुर का निरीक्षण एन.सी.सी. जालंधर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान ने किया। इस दौरान उन्होंने बटालियन के कामकाज को परखा और बटालियन द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स की ट्रेनिंग और उन्हें समाज से जुडऩे के लिए समाज सेवा व अन्य कार्यों से संबंधित जानकारी हासिल की। बटालियन के एडम अधिकारी लेफ्टिनेट कर्नल आरके ढंड ने उनका स्वागत किया। कर्नल ढंड ने बटालियन की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों, कैडेट्स की उपलब्धियों और बटालियन विषयक अन्य जानकारी से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान ब्रिगेडियर मदान ने एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा एन.सी.सी. का मकसद कैडेट्स को देश के अनुशासित व समर्पित नागरिक बनाना है।

Advertisements

इसके साथ ही युवाओं के मन में देश सेवा का जज्बा पैदा करने उन्हें अपने समाज से जुडक़र समाज में व्याप्त समस्याओं के निदान और समाज सेवा से प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए जाते है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स में नेतृत्व के गुणों का विकास करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कैडेट्स के संपूर्ण व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए विशेष पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें विषय विशेषज्ञ कैडेट्स के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें ट्रेनिंग देंगे। ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान ने 12 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. के बटालियन हेड क्वार्टर परिसर, कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं, पी आई स्टाफ के लाइन एरिया और फायरिंग रेंज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पायरिंग रेंज पर ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे कैडेट्स को उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए।

इस दौरान थल सेना कैंप में भाग लेने के इच्छुक कैडेट्स के चुनाव के लिए विभिन्न मुकाबले भी कराए गए। ब्रिगेडियर मदान ने बटालियन की ओर से हासिल उपलब्धियों के लिए बटालियन अधिकारियों, ट्रेनिंग स्टाफ तथा कैडेट्स की सराहना की और बटालियन की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बटालियन की ओर से संचालित की जाने वाली यूनिट रन कैंटीन का भी निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here