नैटवर्किंग कंपनी स्कीम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पटियाला निवासी रविंदर व सुखदेव नामजद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। नैटवर्किंग कंपनी की स्कीम पेश कर विभिन्न स्थानों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisements

कश्मीर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी मियाणी थाना टांडा ने पुलिस को बताया कि रविंदर कुमार शर्मा पुत्र गुरमेल सिंह निवासी भुनहर हेरी, सुखदेव सिंह पनजीता पुत्र बलवीर सिंह निवासी पंजेटा तहसील जुलका जिला पटियाला ने आर.डी.पी.एल. नैटवर्किंग कंपनी की स्कीम पेश कर विभिन्न स्थानों से लगभग 1,15,68,776 रुपए की ठगी की है। टांडा पुलिस ने उक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here