मोदी और शाह की जनहितैषी नीतियों की हुई जीत, सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र: करन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह की राष्ट्र व जनहित हितैषी नीतियों पर मोहर लगाते हुए देश की जनता ने मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री के पद पर आसीन किया है। देश में भाजपा की इतनी बड़ी जीत के लिए समस्त कार्यकर्ता एवं देश की जनता बधाई की पात्र है। यह विचार उद्योगपति करन कपूर (एम.डी. नाईट क्वीन, होशियारपुर) ने विशेष बातचीत में कहे। करन ने कहा कि वे मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा के सदस्य बने हैं और होशियारपुर लोकसभा सीट से कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का मोदी जी के प्रति विश्वास ने सोम प्रकाश को यहां से विजयी बनाकर संसद में भेजा है।

Advertisements

जिस प्रकार पहले भी मोदी जी ने देशहित में नीतियां बनाई और लागू किया उसी प्रकार इस बार भी देश के भीतर ही नहीं बल्कि विदेश नीति को और भी मजबूत बनाया जाएगा। करन ने कहा कि जनता ने भाजपा को देश में विजयी बनाकर अपना फर्ज निभाया है और अब पार्टी की बारी है कि वह देश के कोने-कोने में विकास कार्य करवाकर एवं भारत के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दिन रात एक करके इसी ईमानदारी के साथ काम करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here