2022 से पहले ही कांग्रेस की उल्टी गिनती हो चुकी है शुरु: पार्षद बिट्टू भाटिया

होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपनी सरकार होते हुए भी खुद को बेसहारा समझ रहे हैं तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से जहां जनता दुखी है वहीं कांग्रेसी खुद भी घुटन महसूस करने लगे हैं। इसके चलते वे देश व अपने उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि 2022 से पहले ही कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है तथा जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेसी खुद इसी इच्छा शक्ति के साथ काम कर रहे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के स्वागती समारोह में कांग्रेसी नेता पंडित ओमकार नाथ शर्मा व पूर्व पार्षद कर्मवीर बाली व उनके साथियों का भाजपा में आने से भाजपा शहर में और मजबूर हो गई है। यह बात वार्ड नंबर 42 से पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने पूर्व पार्षद कर्मवीर बाली व ओमकार नाथ का पार्टी में स्वागत करते हुए कही।

Advertisements

बिट्टू भाटिया ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उनके वार्ड से कांग्रेस 500 से अधिक मतों से हारी थी और इतना ही नहीं पूरे शहर में कांग्रेस डाउन रही। उन्होंने कहा कि कर्मवीर बाली जोकि इसी वार्ड से पार्षद भी रहे हैं उनका भाजपा में आना वार्ड की बेहतरी की तरफ किए जाने वाले विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करवाएगा, क्योंकि बाली भी जनता की सेवा को तत्पर रहते हैं और भाजपा में ऐसे कर्मठ लोगों का हमेशा स्वागत रहा है। पार्षद भाटिया ने कहा कि शहर का विकास पहले भी भाजपा के समय में ही हुआ और अब भी पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद जिन्हें विकास के मसीहा भी कहा जाता है के माध्यम से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोग अब जान चुके हैं कि कांग्रेसी सिर्फ और सिर्फ बातों से पेट भरना जानते हैं, जबकि भाजपा ने शहर के विकास के लिए जो कहा वो करके दिखाया। 2022 से पहले 2020 में होने वाले नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ही नगर निगम पर काबिज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here