गांव सलेरन के कांग्रेस बूथ इंचार्ज साथियों सहित भाजपा में शामिल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। गांव स्लेरन के पिछले लोकसभा चुनाव में बूथ इंचार्ज रहे सतपाल सिंह ने मण्डल महामंत्री जसबीर सिंह की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ काबुल सिंह, सुच्चा सिंह व गुरमीत सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कांग्रेस छोड़ कर आए इन सभी नेताओं का सिरोपा पहना कर स्वागत किया।

Advertisements

श्री सूद ने कहा कि भाजपा एकमात्र लक्ष्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। इसी मंत्र को लेकर कांग्रेस से हताश लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। श्री सूद ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें भाजपा में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वादे करती है पिछले अढ़ाई साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नही हुए। जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हुई। इसलिए लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। वह दिन-रात पार्टी और जनता की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here